संजा लोकोत्सव 2025 | अंतरराष्ट्रीय लोक साहित्य महोत्सव एवं संगोष्ठी | International Seminar : Sanja Lokotsava 2025 - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा Shailendrakumar Sharma
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी | International Folk Literature Festival
विषय: भारत की लोक और जनजातीय भाषाएँ, साहित्य और संस्कृति : संरक्षण, व्याख्या और प्रासंगिकता
India's Folk and Tribal Languages, Literature and Culture: Preservation, Interpretation and Relevance
13 - 14 सितम्बर 2025, शनिवार एवं रविवार, उज्जैन
13 - 14 September 2025, Saturday and Sunday, Ujjain
आत्मीय आमन्त्रण
मान्यवर,
देश की प्रतिष्ठित संस्था प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित संजा लोकोत्सव 07 से 14 सितम्बर 2025 तक संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं पर्यटन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय लोक साहित्य महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय अन्तरनुशासनिक संगोष्ठी दिनांक 13 - 14 सितम्बर 2025, शनिवार एवं रविवार को भारत की लोक और जनजातीय भाषाएँ, साहित्य और संस्कृति : संरक्षण, व्याख्या और प्रासंगिकता (India's Folk and Tribal Languages, Literature and Culture: Preservation, Interpretation and Relevance) विषय पर संकल्पित है। इस महत्त्वपूर्ण संगोष्ठी में प्रख्यात लोकमनीषी, संस्कृतिकर्मी, साहित्यकार, विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता आदि द्वारा विशिष्ट व्याख्यान, शोध - आलेख प्रस्तुति और संवाद होगा। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में आपकी सक्रिय सहभागिता का अनुरोध है। शोध आलेख हिंदी / अंग्रेजी में हो सकते हैं।
आयोजन स्थल : 13 सितम्बर 2025: मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान उज्जैन (म.प्र.)
14 सितम्बर 2025: कालिदास संस्कृत अकादमी, विश्वविद्यालय मार्ग, उज्जैन (म.प्र.)
● प्रो. शैलेन्द्रकुमार शर्मा
मुख्य समन्वयक
आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, हिन्दी अध्ययनशाला, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन (म.प्र.)
मोबाइल 9826047765 (व्हाट्सएप केवल)
Email shailendrakumarsharma66@gmail.com
● डॉ जगदीश चंद्र शर्मा
मुख्य समन्वयक
प्रोफेसर, हिंदी अध्ययनशाला, एवं विभागाध्यक्ष, ललित कला संगीत एवं नाट्य अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म प्र) मोबाइल 83198 09715 (व्हाट्सएप केवल)
● कुमार किशन, सचिव, प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन
● डॉ. पल्लवी किशन
मानसेवी निदेशक, प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था, 8, आशा भवन, विश्वविद्यालय मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन
Email: sanjalokotsav2025@gmail.com
● सम्पर्क : डॉ धर्मेंद्र सिंह जादौन, समन्वयक, मोबाइल / व्हाट्सएप 94071 31338 Email sanjalokotsav2025@gmail.com
● संयोजक गण: प्रो. राजश्री शर्मा, डॉ. भेरूलाल मालवीय, डॉ. मोहसिन ख़ान (अलीबाग - महाराष्ट्र), डॉ. मोहन बैरागी, डॉ अजय शर्मा, डॉ. पराक्रम सिंह, डॉ. श्वेता पण्ड्या, डॉ. रूपाली सारये, डॉ राम सौराष्ट्रीय, संगीता मिर्धा, पूजा परमार
● विशेष: विस्तृत जानकारी के लिए डॉ. श्रीराम सौराष्ट्रीय से मोबाइल / व्हाट्सएप 8770801407 पर (प्रातः 8:00 से 10:30 या संध्या 4:00 से 10:00 तक) सम्पर्क करें।
● विस्तृत नियम निर्देश यहां देखे जा सकते हैं।