पेज

20251012

All India Kalidas Festival 2025 | National Research Seminar | अखिल भारतीय कालिदास समारोह | विक्रम कालिदास पुरस्कार 2025 | राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी | Prof.Shailendra Kumar Sharma

अखिल भारतीय कालिदास समारोह : सारस्वत आयोजन : 1 से 7 नवम्बर 2025 : उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए विक्रम कालिदास पुरस्कार 2025 | संस्कृत वाद विवाद | हिंदी वाद विवाद | श्लोक पाठ – प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा Shailendrakumar Sharma 

आत्मीय आमन्त्रण

अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2025 : सारस्वत आयोजन : उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए विक्रम कालिदास पुरस्कार 2025 | अखिल भारतीय संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता | राज्य स्तरीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता | राज्य स्तरीय श्लोक पाठ प्रतियोगिता

आत्मीय आमन्त्रण 

विक्रम कालिदास पुरस्कार 2025 हेतु गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र आमंत्रित : अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2025

कालिदास समिति, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा जारी सभी कार्यक्रमों के विस्तृत नियम - निर्देश यहाँ दिए गए हैं।







अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन दिनांक 1 से 7 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है।

अकादमिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शोध संगोष्ठी के चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। विक्रम कालिदास पुरस्कार हेतु प्रविष्टि के अलावा कालिदास साहित्य के विविध पक्षों पर केंद्रित शोध पत्र प्रस्तुति के लिए सुधी विद्वान, प्राध्यापक और शोधकर्ता आमंत्रित हैं।
















   







*** 

अखिल भारतीय कालिदास समारोह 1 से 7 नवम्बर 2025 : उज्जैन 

सारस्वत आयोजन : विस्तृत विवरण

कालिदास साहित्य के विविध पक्षों पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के चार सत्र

अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वादविवाद प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय अन्तरमहाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ प्रतियोगिता

हिंदी वादविवाद प्रतियोगिता 












   


मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, जिला प्रशासन एवं कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन का संयुक्त आयोजन  अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2025 दिनांक 1 से 7 नवम्बर तक सम्पन्न होगा। समारोह के सारस्वत आयोजनों के अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय की कालिदास समिति द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी के चार सत्रों के साथ विद्यार्थियों की स्पर्धाओं के अंतर्गत अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वाद विवाद, राज्य स्तर की अंतर महाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ और हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

समारोह में विभिन्न संगोष्ठी सत्रों में कालिदास साहित्य के विविध आयामों पर स्वतंत्र रूप से या अंतरानुशासनिक दृष्टि से शोध पत्र प्रस्तुति के लिए आमंत्रित हैं। शोध पत्र साहित्य, कला, वास्तु, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, ज्ञान - विज्ञान, पर्यावरण, दर्शन, जीवन मूल्य, शिक्षा, समाजविज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र आदि के परिप्रेक्ष्य में कालिदास साहित्य के किसी पक्ष से जुड़े हो सकते हैं।


अखिल भारतीय स्तर की अंतरविश्वविद्यालयीन कालिदास संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “आतङ्कनाशनं भूयात् प्रजानामिति शंसती। सर्वातिशायिनी लोके कालिदासस्य भारती।“ रखा गया है। 


मध्यप्रदेश राज्य स्तर की अंतर महाविद्यालयीन कालिदास हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘महाकवि कालिदास ने आतङ्क के उन्मूलन का अद्वितीय सन्देश दिया है।’, रखा गया है। 


मध्यप्रदेश राज्य स्तर की कालिदास काव्य पाठ  प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को श्लोकों का चयन महाकवि कालिदास की अमर कृति मालविकाग्निमित्रम् से करना होगा।



सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की कालिदास समिति के सचिव प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अकादमिक आयोजनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान, शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी भाग लेने के लिए उज्जैन आते हैं। राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों के प्राध्यापक, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ताओं से कालिदास साहित्य के विविध आयामों पर स्वतंत्र रूप से या अंतरानुशासनिक दृष्टि से शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शोध संगोष्ठी के चार सत्रों का आयोजन विश्वविद्यालय मार्ग, उज्जैन स्थित अभिरंग नाट्यगृह, कालिदास संस्कृत अकादमी में होगा। इनमें से एक विशेष सत्र विक्रम कालिदास पुरस्कार विजेता शोधपत्रों की प्रस्तुति का होगा। शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता पंजीयन एवं शोध पत्र प्रेषण के लिए कालिदास समिति कार्यालय, सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन, देवास मार्ग, उज्जैन में सम्पर्क कर सकते हैं।


पंजीयन के लिए संपर्क :

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

सचिव

कालिदास समिति

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन

सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान 

देवास मार्ग, उज्जैन 

ईमेल :

shailendrakumarsharmaprof@gmail.com


*****






























Prof. Balkrishna Sharma Dr Govind Gandhe DrVijayakumar Menon  Manu Sharma  Tribhovan Sharma  ProfMithila Prasad Tripathi Madhavi Narsalay  Ramakant Pandey  Deepak Pandey   Jagdishchandra Sharma  Saroj Kaushal  प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी  Rahas Bihari Dwivedi   Rakesh Narayan Dwivedi Mohan Gupt  Moolchandra Shukla  Prasann Lochan Nath Shukla  Anand Prakash Tripathi  

 Satyadev Tripathi  डॉ॰ चन्द्रकान्त दत्त शुक्लः डाॅ श्रीनिवास शुक्ल सरस  केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली ,  Tulsidas Parauha  Santosh Supekar 

 Manisha Soni  Aksharwarta Webpage  Mohan Bairagi  Yugesh Dwivedi  Ichchha Ram Dwivedi  Shriram Dave  Dr-Rajesh Rawal Sandeep Pandey Rupali Bharadwaj  Rupal Bhavsar Vashistha Anoop डॉ.बी.एल मालवीय मालवी लोक संस्कृति: Malvi Diwas Malvi Folklore Dayaram Saroliya Hareram Bajpai

Featured Post | विशिष्ट पोस्ट

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : वैचारिक प्रवाह से जोड़ती सार्थक पुस्तक | Mahatma Gandhi : Vichar aur Navachar - Prof. Shailendra Kumar Sharma

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : पुस्तक समीक्षा   - अरविंद श्रीधर भारत के दो चरित्र ऐसे हैं जिनके बारे में  सबसे...

हिंदी विश्व की लोकप्रिय पोस्ट