पेज

Buddha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Buddha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

20210528

गौतम बुद्ध : वैश्विक चिंतन एवं संस्कृति को अवदान - प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा | Gautam Buddha: Contribution to Global Thought and Culture - Prof. Shailendra Kumar Sharma

हिंसा और आतंक से जूझते विश्व को बुद्ध के प्रेम, मैत्री और करुणा की जरूरत है – प्रो. शर्मा 


गौतम बुद्ध : वैश्विक चिंतन एवं संस्कृति को अवदान पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी


देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी गौतम बुद्ध : वैश्विक चिंतन एवं संस्कृति को अवदान पर केंद्रित थी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे थे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कला संकायाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जी डी अग्रवाल, इंदौर ने की। आयोजन के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्राचार्य डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, श्री मोहनलाल वर्मा, जयपुर, डॉक्टर वरुण गुलाटी, नई दिल्ली, सुवर्णा जाधव, मुंबई, डॉक्टर ममता झा, मुंबई, योगाचार्य डॉ निशा जोशी, इंदौर, हिंदी परिवार के संस्थापक श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर प्रभु चौधरी थे। संगोष्ठी का सूत्र संयोजन डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक, रायपुर ने किया।







आयोजन के मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध जीवन में शील और बुद्धि की प्रतिष्ठा करते हैं। उनका स्मरण करना अपने जीवन में व्यापक परिवर्तन लाना है। हिंसा, युद्ध और आतंक से जूझते विश्व को बुद्ध के प्रेम, मैत्री और करुणा की जरूरत है। वे हमें सभी प्रकार के पूर्वाग्रह से मुक्त कर सत्य को अंगीकार करने पर बल देते हैं। बुद्ध का संदेश है कि सभी प्रकार के दुखों के कारण तृष्णा को सुखाने से दुख का पूर्ण नाश संभव है। उन्होंने नए प्रकार के मनुष्य और समाज की रचना का उपक्रम किया। वे एक गहरे समाजशास्त्री के रूप में सामाजिक समानता और न्याय का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रज्ञा की आंख से धम्म को देखने का आव्हान किया वर्तमान में विश्व को बुद्ध के उपदेशों की आवश्यकता है। उनकी दृष्टि हमें पावन करती है।




प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेश चन्द्र शुक्ल, शरद आलोक, ऑस्लो, नॉर्वे ने कहा कि बुद्ध ने मनुष्य जीवन के लिए आवश्यक विभिन्न मंगल कर्म बताए हैं। उन्हें अंगीकार कर जीवन को परिवर्तित किया जा सकता है। बुद्ध का संदेश है कि  खुशी बांटने से होती है, संचित करने से नहीं। श्री शुक्ल ने अपनी कविता करुणा के सागर गौतम बुद्ध सुनाई।


विशिष्ट अतिथि डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ने कहा कि बुद्ध ने तृष्णा और आसक्ति को मानव जीवन के दुख के कारण माना।  इनसे मुक्त होना आवश्यक है। वे मध्यम मार्ग को दिखाते हैं। गौतम बुद्ध की दृष्टि वैज्ञानिक थी। उनकी शिक्षा से मनुष्य मानसिक स्वास्थ्य और आत्मिक शांति को प्राप्त कर सकता है। उनकी शिक्षा को व्यवहार में लाकर हम अपना जीवन सफल कर सकते हैं।




कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्री जी डी अग्रवाल, इंदौर ने कहा कि बुद्ध ने युवावस्था में ही सांसारिक आकर्षणों से मुक्ति की राह अपनाई थी। बुद्ध की शिक्षा ग्रहण करने से हमारा जीवन सार्थक हो सकता है। उन्होंने भगवान बुद्ध को समर्पित अपनी कविता सुनाई, जिसकी पंक्तियां थीं, दो ऐसा आशीष सृष्टि यह निर्भय हो, करुणा के अवतार तुम्हारी जय हो।



संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई ने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानव मात्र के कल्याण के उपदेश दिए। उनकी आगमन से वैश्विक क्रांति हुई। गौतम बुद्ध ने आम व्यक्ति को योग से जोड़ा। उन्होंने चार आर्य सत्य एवं अष्टांग मार्ग का उपदेश दिया। बौद्ध धर्म जीवन का चरम लक्ष्य निर्वाण को मानता है। यह आज संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय है। बुद्ध ने न अधिक भोग और न अधिक त्याग की बात कर मध्यम मार्ग सुझाया।




विशिष्ट अतिथि डॉ वरुण गुलाटी, नई दिल्ली ने कहा कि बुद्ध का उद्देश्य सहज मार्ग दिखाना था। बुद्ध के विचारों से सभी वर्गों के लिए निर्वाण का रास्ता खुल गया। उन्होंने सम्यक् ज्ञान का प्रचार किया, जिससे सामान जन भी उनसे जुड़ गए। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में वे विशिष्ट मानदंड देते हैं। उनका अष्टांग मार्ग कल्याणकारी राज्य के लिए अत्यंत उपादेय है। बुद्ध ने जाति विषमता का निषेध कर समानता का मार्ग सुझाया।


विशिष्ट अतिथि डॉ ममता झा, मुंबई ने कहा कि बुद्ध आज भी सामयिक हैं। उनकी शिक्षा से जीवन में तमाम प्रकार की मुश्किलों और संघर्ष से मुक्त हुआ जा सकता है। बुद्ध की दृष्टि में प्रत्येक दुख के मूल में तृष्णा है। उसे समाप्त कर हमारा जीवन प्रकाशमय बन सकता है। श्रीमती झा ने बुद्ध के जीवन से जुड़ा हुआ एक प्रसंग सुनाया, जिसमें उनकी क्षमा, संयम, त्याग और अहिंसा की प्रवृत्ति का परिचय मिलता है।


वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहनलाल वर्मा, जयपुर ने कहा कि भारत में अस्मिता का संघर्ष चल रहा है। बुद्ध ने जो कुछ कहा आज भी वह प्रासंगिक है। बुद्ध हमारे जीवन में भ्रांतियों के निराकरण का मार्ग दिखाते हैं। पूर्णता की प्राप्ति का ज्ञान गौतम बुद्ध को मिला था। उन्होंने दुख के निवारण के लिए अपने मन को निर्मल करने की आवश्यकता बताई। बुद्ध और महावीर – दोनों  जीवन व्यवहार एवं विस्मृत ज्ञान को पुनः प्राप्त करने की याद दिलाते हैं। 


वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर ने कहा कि गौतम बुद्ध का संदेश जीवन में नव चेतना जागृत करने का संदेश है। वे अपने अंदर के दीपक को जलाने की आवश्यकता बताते हैं, जो वर्तमान समय में उपादेय है।


योगाचार्य डॉ निशा जोशी, इंदौर ने कहा कि बुद्ध कभी बनते नहीं है, बुद्ध एक स्थिति है। गौतम बुद्ध की तरह आचरण करते हुए इसे हम सभी प्राप्त कर सकते हैं। बुद्ध जैसे व्यक्तित्व कभी मरते नहीं। जो व्यक्ति सम्यक् ज्ञान को प्राप्त करता है, वह सही अर्थ में बुद्ध है।


प्रस्तावना डॉ शैल चंद्रा, धमतरी, छत्तीसगढ ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का संदेश दिया। उन्होंने हिंसा और पशु बलि का निषेध करते हुए पंचशील का सिद्धांत दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। 


कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना डॉ पूर्णिमा कौशिक, रायपुर ने की। स्वागत भाषण डॉ गरिमा गर्ग, पंचकूला, हरियाणा ने दिया। संस्था का परिचय कार्यक्रम की संयोजक डॉ लता जोशी, मुंबई ने दिया।




अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर मुक्ता कान्हा कौशिक रायपुर ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रभा बैरागी, उज्जैन ने किया।




संगोष्ठी में डॉ विमल चंद्र जैन इंदौर, डॉक्टर जी डी अग्रवाल, इंदौर, डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक, रायपुर, डॉ रश्मि चौबे, गाजियाबाद, मुंबई, डॉक्टर गरिमा गर्ग, पंचकूला, डॉ शिवा लोहारिया, जयपुर, डॉ पूर्णिमा कौशिक, रायपुर, डॉ मनीषा सिंह, श्री मोहनलाल वर्मा, डॉक्टर रोहिणी डाबरे, अहमदनगर, डॉक्टर शहनाज अहमद, डॉ सुनीता चौहान, मुंबई, डॉ रामनिवास साहू, बिलासपुर, डॉक्टर पूर्णिमा जेंडे, डाक्टर प्रतिभा जी येरेकर,  डॉक्टर गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, प्रयागराज आदि सहित अनेक शिक्षाविद, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।








Featured Post | विशिष्ट पोस्ट

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : वैचारिक प्रवाह से जोड़ती सार्थक पुस्तक | Mahatma Gandhi : Vichar aur Navachar - Prof. Shailendra Kumar Sharma

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : पुस्तक समीक्षा   - अरविंद श्रीधर भारत के दो चरित्र ऐसे हैं जिनके बारे में  सबसे...

हिंदी विश्व की लोकप्रिय पोस्ट