पेज

Ramcharit Manas me Vigyan | Vaigyanik Tatva | रामचरितमानस में विज्ञान | वैज्ञानिक तत्व

रामचरितमानस में विज्ञान और वैज्ञानिक तथ्य

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

महाकवि तुलसी कृत रामचरितमानस सम्पूर्ण जीवन की आचार संहिता है। जीवन मूल्य, धर्म, अध्यात्म, दर्शन और भक्ति की दृष्टि से सदियों से यह ग्रंथ लोगों के लिए प्रेरणा पाथेय बना हुआ है। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, औषधीय विज्ञान आदि से सम्बद्ध अनेक महत्वपूर्ण संदर्भ रामचरितमानस में विद्यमान हैं।





विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में हिंदी अध्ययनशाला में रामचरितमानस में विज्ञान और रामचरितमानस में संस्कृति प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी रामचरितमानस में अंतर्निहित विभिन्न ज्ञान -  विज्ञान और संस्कृति के पहलुओं का गहन अध्ययन करेंगे। इसी प्रकार रामकथा की परंपरा,  उसकी विश्व व्याप्ति, विभिन्न सांस्कृतिक उपादानों और रूपंकर एवं प्रदर्शनकारी कलाओं की दृष्टि से रामचरितमानस के वैशिष्ट्य से  विद्यार्थी और जिज्ञासु जन लाभान्वित होंगे। 

इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी और उज्जैन जैसी भारत की प्राचीन नगरियाँ परस्पर जुड़ रही हैं, जिनका गोस्वामी तुलसीदास और रामचरितमानस के साथ गहरा संबंध रहा है। रामचरितमानस के एक चरित्र काकभुशुण्डि का पहला जन्म अयोध्या में हुआ था। काकभुशुण्डि जन्म से परम शिवभक्त थे, लेकिन शिवभक्ति के अभिमान में वे अन्य देवताओं की निन्दा करते थे। एक बार अयोध्या में भयानक अकाल पड़ा। तब वे अयोध्या छोड़कर उज्जैन में निवास करने लगे थे। इस पाठ्यक्रम के संचालन के लिए अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का सहयोग लिया जा रहा है।

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा
आचार्य एवं अध्यक्ष
हिंदी अध्ययनशाला
कुलानुशासक
विक्रम विश्वविद्यालय
उज्जैन 
मध्यप्रदेश


Science & Scientific Facts in Ramcharitmanas 

Ramcharitmanas, written by Mahakavi Tulsi, is the code of conduct of the entire life. This book has remained an inspiration for people for centuries in terms of value of life, religion, spirituality, philosophy and devotion. Many important references related to physics, chemistry, biology, environmental science, medicinal science etc. exist in Ramcharitmanas.

Prof. Shailendra Kumar Sharma
Professor & Head
Dean, Faculty of Arts 
Proctor 
Vikram University, Ujjain 

रामचरितमानस में वैज्ञानिक तत्व पुस्तक की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं -

Scientific elements in Ramcharitmanas can download the PDF of the book. -

Ramcharit Manas me Vigyan | Vaigyanik Tatva | रामचरितमानस में विज्ञान | वैज्ञानिक तत्व


रामचरितमानस में विज्ञान और रामचरितमानस में  संस्कृति पाठ्यक्रम 6 माह के कोर्स हैं इन्हें किसी भी अन्य पाठ्यक्रम में अध्ययन करते हुए किया जा सकता है। 

 



2 टिप्‍पणियां:

Featured Post | विशिष्ट पोस्ट

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : वैचारिक प्रवाह से जोड़ती सार्थक पुस्तक | Mahatma Gandhi : Vichar aur Navachar - Prof. Shailendra Kumar Sharma

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : पुस्तक समीक्षा   - अरविंद श्रीधर भारत के दो चरित्र ऐसे हैं जिनके बारे में  सबसे...

हिंदी विश्व की लोकप्रिय पोस्ट