पेज

20211111

All India Kalidas Festival | National Seminar |अखिल भारतीय कालिदास समारोह | राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

अखिल भारतीय कालिदास समारोह 

राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

सादर आमंत्रण


15 से 21 नवम्बर 2021, उज्जैन 

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के तत्वावधान में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन और कालिदास संस्कृत अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन दिनांक 15 नवंबर से 21 नवंबर 2021 तक उज्जैन में किया जा रहा है। इस अवसर पर कालिदास साहित्य के विविध पक्षों से जुड़े शोध पत्रों की प्रस्तुति के लिए राष्ट्रीय संगोष्ठी के चार सत्र कालिदास समिति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा अभिरंग नाट्यगृह, कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम सत्र : दिनांक 16 नवम्बर 2021, दोपहर 2:30 बजे 

द्वितीय सत्र : दिनांक 17 नवम्बर 2021, दोपहर 3:00 बजे

तृतीय सत्र : विक्रम कालिदास पुरस्कार के लिए चयनित शोध पत्र  : दिनांक 18 नवम्बर 2021, दोपहर 3:00 बजे

चतुर्थ सत्र : दिनांक 19 नवम्बर 2021, प्रातः 10:00

शोध पत्र संगोष्ठी के इन महत्त्वपूर्ण सत्रों के लिए सुधी प्राध्यापकों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों से कालिदास साहित्य से सम्बद्ध विषयों पर शोध पत्र आमंत्रित हैं। शोध पत्र साहित्य, कला, वास्तु, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, विज्ञान, पर्यावरण, दर्शन,  जीवन मूल्य, शिक्षा,  समाजविज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र आदि के परिप्रेक्ष्य में कालिदास साहित्य के किसी पक्ष से जुड़े हो सकते हैं। 

सभी सुधीजन कालिदास साहित्य के विविध आयामों पर स्वतंत्र रूप से या अंतरानुशासनिक दृष्टि से शोध पत्र प्रस्तुति के लिए सादर आमंत्रित हैं।




अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अवसर पर आयोजित समस्त सांस्कृतिक एवं सारस्वत आयोजनों में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।


प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

सचिव, कालिदास समिति एवं 

कुलानुशासक

कला संकायाध्यक्ष

विक्रम विश्वविद्यालय

उज्जैन मध्यप्रदेश

मोबाइल : 9826047765 


विशेष जानकारी एवं पंजीयन के लिए संपर्क करें :

कालिदास समिति कार्यालय,

सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान, विक्रम विश्वविद्यालय, देवास रोड  (ऋषि नगर पेट्रोल पंप के सामने) उज्जैन

मोबाइल : 9630447895

मोबाइल : 9926396081


विक्रम पत्रिका के कालिदास विशेषांक के लिए लिंक पर जाएं

https://drshailendrasharma.blogspot.com/2020/11/vikram-kalidas-special-number-editor.html










13 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय सर जी 🙏💐

    जवाब देंहटाएं
  2. चरण स्पर्श गुरु जी। हार्दिक शुभकामनाएं सर 🙏

    जवाब देंहटाएं
  3. चरण स्पर्श गुरु जी। हार्दिक शुभकामनाएं सर ��

    जवाब देंहटाएं
  4. स्वस्तिकामनाएं l

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. यह आयोजन निश्चित रूप से अधिक प्रासंगिक है। शुभकामनाएं
      प्राध्यापक, शिक्षाशास्त्र विभाग

      हटाएं
  5. Dr pn dewale14.11.21

    बधाई आदरणीय गुरुदेव प्रणाम ��

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत बहुत बधाई सर

    जवाब देंहटाएं
  7. हार्दिक बधाइयां आदरणीय सर

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत बहुत बधाई सर

    जवाब देंहटाएं

Featured Post | विशिष्ट पोस्ट

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : वैचारिक प्रवाह से जोड़ती सार्थक पुस्तक | Mahatma Gandhi : Vichar aur Navachar - Prof. Shailendra Kumar Sharma

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : पुस्तक समीक्षा   - अरविंद श्रीधर भारत के दो चरित्र ऐसे हैं जिनके बारे में  सबसे...

हिंदी विश्व की लोकप्रिय पोस्ट