पेज

20231110

All India Kalidas Festiva : National Seminar, Debut and Shlok Path | अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2023 : राष्ट्रीय संगोष्ठी, वादविवाद एवं श्लोक पाठ

अखिल भारतीय कालिदास समारोह : सारस्वत आयोजन : उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए विक्रम कालिदास पुरस्कार 2023 | अखिल भारतीय संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता | राज्य स्तरीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता | राज्य स्तरीय श्लोक पाठ प्रतियोगिता


विक्रम कालिदास पुरस्कार 2023 हेतु गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र आमंत्रित : अंतिम तिथि : 20 नवम्बर 2023

कालिदास समिति, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा जारी सभी कार्यक्रमों के विस्तृत नियम - निर्देश यहाँ दिए गए हैं।

अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन दिनांक 23 से 29 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है।


अकादमिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शोध संगोष्ठी के चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। विक्रम कालिदास पुरस्कार हेतु प्रविष्टि के अलावा कालिदास साहित्य के विविध पक्षों पर केंद्रित शोध पत्र प्रस्तुति के लिए सुधी विद्वान, प्राध्यापक और शोधकर्ता आमंत्रित हैं।

 

महाकवि कालिदास 



विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन 

*** 

अखिल भारतीय कालिदास समारोह 23 से 29 नवम्बर 2023 : उज्जैन 

सारस्वत आयोजन : विस्तृत विवरण

● कालिदास साहित्य के विविध पक्षों पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के चार सत्र


● अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वादविवाद प्रतियोगिता


● राज्य स्तरीय अन्तरमहाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ प्रतियोगिता

 

●  राज्य स्तरीय हिंदी वादविवाद प्रतियोगिता 


मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, जिला प्रशासन एवं कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन का संयुक्त आयोजन  अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2023 दिनांक 23 से 29 नवम्बर तक सम्पन्न होगा। समारोह के सारस्वत आयोजनों के अंतर्गत विक्रम विश्वविद्यालय की कालिदास समिति द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी के चार सत्रों के साथ विद्यार्थियों की स्पर्धाओं के अंतर्गत अंतरविश्वविद्यालयीन संस्कृत वाद विवाद, राज्य स्तर की अंतर महाविद्यालयीन कालिदास काव्य पाठ और हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

समारोह में विभिन्न संगोष्ठी सत्रों में कालिदास साहित्य के विविध आयामों पर स्वतंत्र रूप से या अंतरानुशासनिक दृष्टि से शोध पत्र प्रस्तुति के लिए आमंत्रित हैं। शोध पत्र साहित्य, कला, वास्तु, संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, ज्ञान - विज्ञान, पर्यावरण, दर्शन, जीवन मूल्य, शिक्षा, समाजविज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र आदि के परिप्रेक्ष्य में कालिदास साहित्य के किसी पक्ष से जुड़े हो सकते हैं।

विक्रम कालिदास पुरस्कार : विवरण
















वादविवाद प्रतियोगिता विवरण: 

अखिल भारतीय स्तर की अंतरविश्वविद्यालयीन कालिदास संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “कालिदासीयकाव्येषु यथाऽस्ति सुप्रतिष्ठितम्। तथा मानवमूल्यानां नान्यकाव्येषु गौरवम्॥“ रखा गया है। 




मध्यप्रदेश राज्य स्तर की अंतर महाविद्यालयीन कालिदास हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘मानवीय मूल्यों का गौरव केवल महाकवि कालिदास की रचनाओं में प्रतिष्ठित है’, रखा गया है। 














कालिदास काव्य पाठ प्रतियोगिता विवरण

मध्यप्रदेश राज्य स्तर की कालिदास काव्य पाठ  प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को श्लोकों का चयन महाकवि कालिदास की अमर कृति कुमारसम्भव से करना होगा।


यह जानकारी देते हुए विक्रम विश्वविद्यालय की कालिदास समिति के सचिव प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा Shailendrakumar Sharma  ने बताया कि अकादमिक आयोजनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान, शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी भाग लेने के लिए उज्जैन आते हैं। राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों के प्राध्यापक, शिक्षाविद् एवं शोधकर्ताओं से कालिदास साहित्य के विविध आयामों पर स्वतंत्र रूप से या अंतरानुशासनिक दृष्टि से शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शोध संगोष्ठी के चार सत्रों का आयोजन विश्वविद्यालय मार्ग, उज्जैन स्थित अभिरंग नाट्यगृह, कालिदास संस्कृत अकादमी में होगा। इनमें से एक विशेष सत्र विक्रम कालिदास पुरस्कार विजेता शोधपत्रों की प्रस्तुति का होगा। शोध पत्र प्रस्तुतकर्ता पंजीयन एवं शोध पत्र प्रेषण के लिए कालिदास समिति कार्यालय, सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान, विक्रम विश्वविद्यालय, देवास मार्ग, उज्जैन में सम्पर्क कर सकते हैं।


पंजीयन के लिए संपर्क :


प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

सचिव

कालिदास समिति

कुलानुशासक

विक्रम विश्वविद्यालय

सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान 

देवास मार्ग, उज्जैन 

ईमेल :

shailendrakumarsharmaprof@gmail.com



विवरण प्रस्तुत है


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02i4uTZurUNHEnRThvAPufB2JRiPZh1c2FiMetPbMaP1L81e8VrTDTgbBfkpJnF4Vml&id=100001476965950&mibextid=2JQ9oc


*Kalidasa | Sanskrit Drama | Art | Litreture | History | Special Lecture:* https://www.youtube.com/playlist?list=PLNYnK1eOGDVUhg6pnymIe064n77GvVioJ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post | विशिष्ट पोस्ट

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : वैचारिक प्रवाह से जोड़ती सार्थक पुस्तक | Mahatma Gandhi : Vichar aur Navachar - Prof. Shailendra Kumar Sharma

महात्मा गांधी : विचार और नवाचार - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा : पुस्तक समीक्षा   - अरविंद श्रीधर भारत के दो चरित्र ऐसे हैं जिनके बारे में  सबसे...

हिंदी विश्व की लोकप्रिय पोस्ट